अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल घोष ने आरोप लगाते हुए बताया की अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती की। अभिनेत्री पायल घोष ने इसकी शिकायत करते हुए पीएम मोदी से मदद की मांग की है। अभिनेत्री पायल घोष के इस शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।
अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए लिखा की मेरे साथ बहुत बुरे ढंग से अनुराग कश्यप ने जबरदस्ती की है। आगे लिखा की मोदी जी कृपया कोई सख्त कार्रवाई करें। कहा की मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मेरी मदद कीजिए।
महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अभिनेत्री पायल घोष की इस शिकायत पर लिखा की अपनी विस्तृत शिकायत आप हमें भेज सकती हैं। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ध्यान देगा।
कंगना रणौत का बयान
अभिनेत्री पायल घोष का कंगना रणौत ने इस मामले पर साथ दिया। उन्होंने लिखा की हर आवाज मायने रखती है। साथ ही अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग भी कंगना रणौत की है।
आपको बता दे की अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' जिसमे परेश रावल और ऋषि कपूर के साथ काम किया था। व धारावाहिक साथ निभाना साथिया में भी पायल घोष नजर आ चुकी हैं।


0 Comments